Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

राहुल को जिम्मेदारी सौंप इस तरह गोवा में छुट्टियां बिता रही हैं सोनिया गांधी, फोटो हुई वायरल

नई दिल्ली, 28 दिसंबर : पिछले 19 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की कमान संभालने वाली पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी फ़िलहाल अवकाश पर गोवा में हैं। सोशल मीडिया पर में उनकी कई फोटो वायरल हुई हैं।

Sonia-gandhi _hol_

इन चित्रों में सोनिया साइकिलिंग करते हुए नजर आई है। उल्लेखनीय है कि क्रिसमस और नववर्ष पर छुट्टी पर जाने को लेकर पिछले कुछ वर्षों से वर्तमान पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी चर्चा में रहते थे, लेकिन इस बार जिम्मेदारी बदलते ही सोनिया गांधी छुट्टी पर हैं। सूत्रों के अनुसार सोनिया 26 दिसंबर से जनवरी के पहले सप्ताह तक गोवा रहेंगी।

133वां स्थापना दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बोला बीजेपी पर हमला , बोले ……..

गुरुवार सुबह साउथ गोवा में अपने कुछ करीबियों के साथ साइकिल चलाती हुई दिखीं। जब लोगों की नजर सोनिया गांधी पर पड़ी तो उनके साथ सेल्फी खिंचवाने भीड़ उमड़ पड़ी। सोनिया दक्षिणी गोवा के लीला होटल में ठहरी हैं। सोनिया के साथ उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा गांधी भी गोवा में हैं। (हि.स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close