उत्तराखंडखबरेराज्य

तीर्थनगरी में प्री-क्रिसमस सेलिब्रेशन कार्यक्रम शुरू

ऋषिकेश, 19 दिसम्बर (हि.स.)। दुनिया भर में मनाए जाने वाले ‘क्रिसमस डे’ त्यौहार को लेकर तैयारियां चल रही हैं। वहीं तीर्थनगरी में अभी से ही क्रिसमस के आयोजनों की धूम शुरू हो गई है।

मंगलवार को ब्रिज आफ हॉप संस्था के तत्वावधान में कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित स्कूल में क्रिसमस के उपलक्ष्य में प्री-क्रिसमस सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि समाजसेवी एवं मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के राष्टीय सचिव डॉ. राजे सिंह नेगी, गढ़वाल महासभा के प्रदेश महामंत्री उत्तम सिंह असवाल, संस्था के समन्यवक शेर सिंह रावत ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें गढ़वाली, राजस्थानी, पंजाबी डांस के साथ ही प्रभु जीसस के जन्म पर आधारित नाटक भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति जिंगलवेल पर सभी बच्चे एवं उनके अभिवाहक भी खूब थिरके।

संस्था के समन्वयक शेर सिंह रावत ने बताया कि संस्था द्वारा संचालित सांय कालीन कक्षाओं में विभिन्न स्कूलों के करीब 104 बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के साथ ही पठन सामग्री, ड्रेस एवं जरूरत की सामान भी दिया जाता है। साथ ही बच्चों द्वारा समय- समय पर कॉलोनी में पर्यावरण संरक्षण जागरुकता अभियान के तहत जनजागरण रैलियां भी आयोजित की जाती रही हैं। इस मौके पर मुख्यातिथि डॉ. राजे नेगी ने संस्था द्वारा किए जा रहे समाजिक कार्यों की सराहना करते हुए सभी लोगों से प्रभु यीशु के बताए गए सदमार्ग पर चलकर मानव कल्याण हेतु अपना योगदान निभाने की बात की। साथ ही सभी को क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। 

Related Articles

Back to top button
Close