Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

शिवसेना विधायक पर हुआ जानलेवा हमला , बाल-बाल बची जान

नई दिल्ली ( 13 अक्टूबर ): बीती रात मुंबई के मानखुर्द इलाके में शिवसेना विधायक तुकाराम काते पे कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में विधायक को उनके सुरक्षारक्षक ने बचा लिया।पर सुरक्षारक्षक और अन्य दो लोग इस हमले में घायल हो गए।ये हमला मानखुर्द के महाराष्ट्र नगर के मेट्रो -३ के क्षेत्र में हुआ।

मानखुर्द के महाराष्ट्र नगर में मेट्रो कारशेड का काम चल रहा था।। स्थानीय लोगो को इस काम से तकलीफ हो रही थी। इसलिए काम को रोकने के लिए दो दिन पहले विधायक द्वारा मार्च निकाला गया। तब काम को रोक दिया गया। पर जब विधायक महाराष्ट्र नगर के एक नवरात्रि में देवी के  दर्शन करने गए तभी 5 से 6 लोग  धारदार हथियारों के साथ आये और उन्होंने विधायक पर हमला कर दिया। हालांकि इस हमले से उनके सुरक्षारक्षकों ने उन्हें बाल बाल बचा लिया पर इस हमले में सुरक्षारक्षक सहित अन्य दो लोग लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विधायक तुकाराम काटे ने इस हमले के लिए मेट्रो के ठेकेदारो को जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस ने बताया की आज विधायक  ट्रॉम्बे पुलिस के हद में महाराष्ट्र नगर के नवरात्रि में देवी के दर्शन के लिए गए थे। अचानक तभी 5 से 6 लोगों ने धारदार हथियार से उनपर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वह बच गए पर उनका एक सुरक्षाकर्मी और 2 सख्श घायल हो गय। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ 307 के तहत मामला दर्ज कर,आरोपियों की तलाश कर रही है।फिलहाल पुलिस इस पुरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
Close