Home Sliderउत्तर प्रदेशराज्य

दिल्ली के CM केजरीवाल की चोरी हुई कार गाजियाबाद में मिली

लखनऊ/ गाजियाबाद, 14 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की चोरी हुई कार को गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहननगर से शनिवार की सुबह पुलिस ने लावारिस हालत में बरामद किया है। 

केजरीवाल की यह वैगनआर कार दो दिन पहले दिल्ली सचिवालय के बाहर से चोरी हो गयी थी। इसके बाद दिल्ली समेत आसपास सीमावर्ती प्रदेशों में इस नीले रंग की डीएल 9 सीजी 9769 वाहन की तलाश हो रही थी। इसी बीच गाजियाबाद जिले के मोहननगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने स्थानीय पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि अरविन्द केजरीवाल की जिस कार के चोरी होने के समाचार दिखाये जा रहे हैं, वह कार कालोनी में लावारिस स्थिति में खड़ी है। 

इस सूचना के आधार पर साहिबाबाद थानाध्यक्ष ने मौके पर जा कर देखा तो कार दिल्ली नम्बर की नीले रंग की वैगनआर ही निकली। इसके बाद थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी और आगे कार को वापस दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही है। 
गाजियाबाद के एसएसपी हरिनारायण ने कार मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की बतायी गयी कार गाज़ियाबाद में गयी है। इसकी सूचना दिल्ली पुलिस मुख्यालय को करवायी है। आगे की कार्यवाही चल रही है। 

कार को अरविन्द केजरीवाल ने आप पार्टी की महिला कार्यकर्ता वंदना को दे रखा था, जो कार का इस्तेमाल करती थीं। वह आप पार्टी की मीडिया सेल से जुड़ी हुई है। वह चोरी हुई कार से दो दिन पहले सचिवालय गयी थीं और जब वापस आने के लिए उन्हें कार पार्किंग में नहीं दिखायी दी तो उन्होंने दिल्ली पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। 

Related Articles

Back to top button
Close