खबरे

दिल्ली में लॉन्च हुई ऋषि कपूर की बायोग्राफी .

मुंबई, 18 जनवरी =  करण जौहर के बाद ऋषि कपूर की बायोग्राफी खुल्लखुल्ला- अनसेंसर्ड ऋषि कपूर को दिल्ली में लॉन्च किया गया। इस मौके पर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू के अलावा उनकी बेटी रिद्धिमा, दामाद भरत साहनी और उनके बच्चे मौजूद थे।

हैरानी की बात तो ये थी कि इस मौके पर न तो उनके बेटे रणबीर कपूर थे और न ही कपूर परिवार से कोई और समारोह में शामिल हुआ। सूत्र बता रहे हैं कि दिल्ली के बाद मुंबई में भी लॉन्चिंग को लेकर एक बड़ा आयोजन होगा, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि मुंबई में उनकी बायोग्राफी को लॉन्च करने के लिए अमिताभ बच्चन को मुख्य मेहमान बनाया जा सकता है, लेकिन कपूर परिवार की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

इस बायोग्राफी में ऋषि कपूर के करिअर से जुड़े कई किस्से शामिल किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
Close