Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

यूपी : मुख्यमंत्री योगी बरसाना में खेलेंगे लट्ठमार होली

लखनऊ, 23 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के बाद मथुरा में होली मनाने वाले हैं। वह विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली में भाग लेंगे। उनके साथ उनकी कैबिनेट के अलावा हरियाणा और मणिपुर के मुख्यमंत्री भी बरसाना की होली खलने के लिए शुक्रवार शाम 4 बजे मथुरा पहुंच रहे हैं।

प्रदेश के सांस्कृतिक पर्यटन की प्रसिद्धी के लिए मुख्यमंत्री लगातार ऐसे स्थलों में जाकर त्यौहारों को मना रहे हैं। इससे पहले आयोध्या में जाकर भव्य दीपावली मनायी थी, जो काफी लोकप्रिय हुई थी। कृष्ण नगर मथुरा-वृंदावन में होली मनाने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो योगी संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात कर सरकार का फीडबैक दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री के मथुरा आगमन से शहरवासियों में भी उत्साह का माहौल है। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बरसाना को सजाया संवारा गया है। राधारानी की नगरी को स्वच्छ बनाने में प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है। प्रियाकुंड में जल भर दिया गया है। यहां से श्रीजी मंदिर जाने वाला रास्ता दुरुस्त कर दिया गया है। 

गोरखपुर उपचुनाव : 28 से तेवर में दिखेगी भाजपा, प्रचार में उतरेंगे मंत्री, विधायक

मुख्यमंत्री 23 फरवरी को 4 बजे लोहवन मथुरा में फाल्गुन उत्सव में भाग लेंगें। इसके बाद शाम 5 से रात्रि 10 बजे तक वेटनरी विवि में आयोजित कार्यक्रम में भी उपास्थित रहेंगे। 24 फरवरी को मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे माताजी गौशाला जायेगें। इसके बाद दोपहर 1.40 से राधा बिहारी इंटर कॉलेज बरसाना में कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। दो बजे से 4.45 तक प्रियाकुण्ड में नन्दगांव से आए हुए होरियारों का स्वागत का कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button
Close