खबरे

दीपिका और रणबीर का शो आगे बढ़ा कैंसल नहीं हुआ

कुछ लोग कह रहे हैं कि दीपिका और रणबीर का स्टेश शो कैंसल हो गया है जो कि 9 अप्रैल को होने वाला था, तो आपको बतला दें कि ये खबरें सही नहीं हैं, दरअसल यह शो एक सप्ताह बाद होने वाला है।

गौरतलब है कि हाल ही में एक्स-कपल दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को चाहने वालों ने जब मुंबई के एक इवेंट में स्टेज शेयर करते देखा था तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फैंस ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया था। इसके बाद फिर उनके स्टेश शेयर करने की बात सामने आई, इससे उनके फैंस खासे उत्साहित हुए, लेकिन पता चला कि वे इस फैशन इवेंट में नजर नहीं आएंगे। यह सुनकर उनके फैंस दु:खी हो रहे हैं, लेकिन आपको बतला दें कि दरअसल, दीपिका और रणबीर 9 अप्रैल को ‘मिजवान फैशन शो 2018’ में मनीष मल्होत्रा के डिजाइंस में रैम्प पर चलने वाले थे।

उफ़ …. आलिया की कातिलाना सादगी

इसके लिए तैयारियां हो चुकी थी, लेकिन अब शो को 1 सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। यह अलग बात है कि शो को आगे बढ़ाने का कारण भी दीपिका और रणबीर ही हैं। इस बात की पुष्टि इवेंट ऑर्गेनाइजर्स ने कर दी है। कारण में बताया गया है कि दोनों ही कलाकार बीमार हैं इसलिए शो को आगे बढ़ा दिया गया। अगले शो की तारीख संयोजकों द्वारा जल्द ही बताई जाएगी। बहरहाल रणबीर और दीपिका के फैंस तो दु:खी हैं कि उन्हें एक साथ देखने का मौका आते-आते रह गया।

Related Articles

Back to top button
Close