उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

भ्रष्टाचार के विरोध में 79वें दिन भी डटे रहे कर्मचारी

लखनऊ, 29 अगस्त : उत्तर प्रदेश सहकारी आवास संघ लि. में हो रहे कथित घोटाले व भ्रष्टाचार की जांच मांग को लेकर मंगलवार को भी कर्मचारी डटे रहे। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से सहकारी आवास संघ में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कराये जाने की मांग की। सभी कर्मचारी सहकारी आवास निर्माण एवं वित्त निगम इम्पलाइज यूनियन के बैनर तले 79 दिनों से लक्ष्मण मेला मैदान में आंदोलनरत हैं।

यूनियन के अध्यक्ष जनमेजय कुमार सिंह ने कहा कि सहकारी आवास संघ के अध्यक्ष मुदित वर्मा पिछले बीस वर्षों से कर्मचारियों के शोषण कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आवास संघ में उ.प्र. सरकार का 64 प्रतिशत अंशधन लगा हुआ है। इसलिए निदेशक व महाप्रबन्धक की नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा की जानी चाहिए। लेकिन मुदित वर्मा अपने मनमाफिक नियुक्ति कर भ्रष्टाचार व कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं।

जनमेजय ने कहा कि मुदित लम्बे समय से संस्था के अध्यक्ष पद पर बने हुए हैं और प्रशासनिक अधिकारियों से सांठ गांठ कर भ्रष्टाचार व लूट कर रहे हैं। मुदित के मनमुताबिक काम न करने पर कर्मचारियों का निलंबन कर बाहरी कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी जाती है। पिछले तीन वर्षों में वह 22 कर्मचारियों को संस्था से बाहर निकाल चुके हैं। इस दौरान जनमेजय ने सीएम से इसकी जांच कराये जाने की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द कार्रवाई न हुई तो आगामी 5 सितंबर को बड़े स्तर कर गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 

इस दौरान प्रदर्शन में अमर सिंह, शाहिद हुसैन, राम आश्रम, रामसागर, मायाराम, रमेशचन्द्र त्रिपाठी, गणेशचन्द्र त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
Close