खबरेराज्य

दुष्कर्म के आरोप में विद्यार्थी गिरफ्तार

Assam. धुबड़ी, 25 फरवरी (हि.स.)। निचले असम के धुबड़ी जिले से पुलिस ने एक दुष्कर्म के आरोपी विद्यार्थी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी अबू बक्कर को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया गया। आरोपी धुबड़ी कानून महाविद्यालय का विद्यार्थी है।

सूत्रों ने बताया है कि हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान एक किशोरी के साथ अबु बक्कर ने दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजनों ने इस संबंध में थाने में एक तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार रात को उसे गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध पास्को एक्ट के साथ ही अन्य कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button
Close