खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

दो दिन बाद थी शादी , मेंहदी लगवाकर सीधे अपने रूम में गई और फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या !

मुंबई, 13 दिसम्बर :  पुणे जिले के पिंपरी शहर में सीमा सकारे नामक युवती ने शादी से दो दिन पहले मंगलवार की रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 14 दिसम्बर को वह परिणय सूत्र में बंधने वाली थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

सीमा सकारे (22) की शादी की तैयारी धूमधाम से की जा रही थी। 14 दिसम्बर को वह दुल्हन बनने वाली थी, इसलिए वह अपने हाथों में मेंहदी लगवाने गई थी। मेंहदी लगवाकर लौटने के बाद वह सीधे अपने रूम में गई और वहां पर रात साढ़े दस बजे के करीब ओढनी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सीमा के माता-पिता खरीदी करने के लिए बाजार गए हुए थे, केवल उसकी बहन ही घर में थी। बहन ने जब सीमा को ओढ़नी के सहारे लटकते हुए देखा तो चिल्लाना शुरु किया। इसके बाद वहां पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उसे उतारकर नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। 

नाशिक में दिसम्बर के अंत तक शुरु हो जाएगी विमान सेवा

डॉक्टर ने अस्पताल में भर्ती करने के पहले उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां मौका मुआयना किया, वहीं लोगों से पूछताछ भी करना शुरु कर दिया। इस आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने इस मामले को आकस्मिक मौत का मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरु कर दी है। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close