उत्तर प्रदेशखबरे

धूप खिलने से लोगों को ठण्ड से मिली राहत

लखनऊ, 20 जनवरी=  राजधानी सहित सूबे के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को आसमान पूरी तरह साफ रहा और धूप खिलने से लोगों को ठण्ड से राहत मिली। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ गिरने में भी कमी दर्ज की गई है, इस वजह से मैदानी इलाकों में शीतलहर का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेलिसयस के आसपास बना रहेगा। इसी तरह पड़ोसी जनपद कानपुर का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री व अधिकतम 21 डिग्री, झांसी का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री व अधिकतम 21 डिग्री दर्ज होने की सम्भावना है।

इसके अलावा, वाराणसी का का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री व अधिकतम 23 डिग्री, बरेली का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री व अधिकतम 20 डिग्री, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री व अधिकतम 21 डिग्री, आगरा का का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री व अधिकतम 21 डिग्री और गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 20 डिग्री, अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इन सभी स्थानों पर आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और बारिश की कोई सम्भावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनने से प्रदेश में चक्रवात के हालात पैदा हुए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के हिस्सों में इसका असर रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। वहीं 22 जनवरी से एक बार फिर कोहरा छाने के आसार हैं। उधर रेलवे विभाग के अनुसार ठण्ड का असर धीरे-धीरे कम होने से रेल परिचालन कुछ समय बाद सामान्य स्थिति में आ जायेगा। अभी कई रेलगाड़ियां अपने तय समय से देरी से चल रही हैं।

Related Articles

Back to top button
Close