Home Sliderखबरेविदेश

नदी में मृत मिली अमेरिका की पहली मुस्लिम महिला न्यायाधीश.

न्यूयॉर्क, 13 अप्रैल (हि.स.)। अमेरिका की पहली अश्वेत मुस्लिम महिला न्यायाधीश यहां बुधवार को हडसन नदी में मृत पाई गईं। यह जानकारी पुलिस सूत्रों से मिली।

समाचार एजेंसी रॉयटर के अनुसार, एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि न्यू यॉर्क के सर्वोच्च अदालत की महिला न्यायाधीश अब्दुस सलाम (65) का शव मैनहट्टन के पश्चिम में नदी में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने उनके शव को नदी से बाहर निकाला। सलाम को परिजनों ने पहचान लिया। उनके शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है। अंत्यपरीक्षण की रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।

एक अज्ञात सूत्र ने समाचार पत्र न्यू यॉर्क पोस्ट में छपी खबर के आधार पर कहा कि सलाम बुधवार की सुबह ही अपने घर से गायब हो गई थीं। परिजनों ने उन्हें ढ़ूढ़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।

प्रतिबंध के बावजूद परमाणु परीक्षण करने की फिराक में उत्तर कोरिया

वह वाशिंगटन की रहने वाली थीं। साल 2013 में डेमोक्रेटिक गवर्नर मारियो क्यूओमो ने उन्हें राज्य के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नामित किया था। इससे पहले वह कई न्यायिक पदों पर रह चुकी थीं।

Related Articles

Back to top button
Close