उत्तराखंडखबरेराज्य

नव विवाहिता ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ऋषिकेश,16 फरवरी (हि.स.)। ऋषिकेश से सटे ग्रामीण क्षेत्र श्यामपुर खदरी में सम्पन्न हुए विवाह उत्सव पर पंजाब से देव भूमि ऋषिकेश में आये युवा इंजीनियर और उनकी नव नवेली दुल्हन सोनम सिल्सवाल ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।

विदित हो कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जन चेतना में कार्यरत पर्यावरण विद् विनोद जुगलान के सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर अरुण कुमार ने देव भूमि में विवाह का संकल्प लिया और गुरुवार को संपन्न हुई इस शादी के बाद आज खदरी में पौधरोपण का कार्यक्रम रखा गया। नव दम्पत्ति ने औषधीय पौधे रोपित किये।

इस अवसर पर अरुण कुमार व उनकी धर्मपत्नी सोनम के अतिरिक्त बड़ी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close