खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

नासिक मनपा के लिए महापौर-उपमहापौर व गटनेता के नाम घोषित.

Maharashtra.मुंबई, 07 मार्च = आखिरकार भाजपा ने नासिक महानगर पालिका के महत्वपूर्ण पदों के लिए महापौर, उप महापौर व गटनेता के नामों की घोषणा कर दी है। जिसमें रंजना भानसी महापौर, प्रथमेश गिते उपमहापौर और संभाजी मोरूस्कर गटनेता का नाम शामिल है। हालांकि महापौर-उपमहापौर का चुनाव 14 मार्च को होगा।

गौरतलब है कि पिछले माह हुए महानगर पालिका चुनाव में नाशिक मनपा में भाजपा को बहुमत मिल गया था और वहां पर चुनाव करवाना मात्र औपचारिकता वश होने वाला है। भाजपा ने रंजना भानसी महापौर, प्रथमेश गिते उपमहापौर और संभाजी मोरूस्कर का नाम गटनेता के रूप में घोषित कर दिया है। नाम की घोषणा होने के बाद से ही इन नगरसेवकों का अभिनंदन किया जा रहा है।

PM मोदी के मुंबई दौर पर प्रचार के लिए खर्च हुआ था 8 करोड़.

बता दें कि नाशिक महानगर पालिका के महापौर-उपमहापौर पद का चुनाव 14 मार्च को चुनाव अधिकारी एवं जिलाधिकारी बी. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में होगा। उल्लेखनीय है कि स्थानीय भाजपा नेताओं ने महापौर-उपमहापौर पद के लिए कुछ नाम निश्चित कर प्रदेश को भेजे थे। प्रदेश से नामों की सूची मिलते ही उसे घोषित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close