खबरेमध्यप्रदेश

जवानों पर मधुमक्खीयो ने किया हमला , एक जवान की मौत !

धार, 24 जनवरी=  प्रदेश के धार जिले के गंधवानी में मधु मखियों के काटने से बड़वानी डीआरपी लाइन के एक जवान की मौत हो गई। वहीं मधु मखीओं के शिकार अन्य जवानों को गंधवानी के अस्पताल में इलाज जारी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंधवानी के जबरेश्वर महादेव मन्दिर में एक धार्मिक कार्यक्रम में सुरक्षा के मद्देनजर बड़वानी डीआरपी लाइन के जवानों की तैनाती की गई थी। कार्यक्रम में बज रहे डीजे के साउंड से मधुमक्खियां भनक गई और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग बचने लिए यहां वहां दौड़ने लगे। इस बीच दो सुरक्षा जवान को मधुमक्खियां ने बुरी तरह घायल कर दिया।

जिन्हें गंधवानी अस्पताल ले जाया गया। यहां से जवान महेंद्रसिंह पंवार को धार रेफर किया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं। मृतक जवान महेंद्रसिंह पंवार बड़वानी डीआरपी लाइन में पदस्थ थे। इस घटना में घायल अन्य जवानों को गंधवानी अस्पताल में इलाज जारी हैं।

Related Articles

Back to top button
Close