Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

नेहरु-जिन्ना वाले टिप्पणी पर दलाई लामा ने मांगी माफी

बंगलुरु, 10 अगस्त (हि.स.) | तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु के बारे में की गई टिप्पणी पर माफी मांगी है|

गौरतलब है कि दलाई लामा ने गत बुधवार को महात्मा गांधी, नेहरू और जिन्ना के बारे में कहा था कि गांधीजी जिन्ना को भारत का प्रधानमंत्री पद देना चाहते थे| उनकी सोच थी कि ऐसा होने पर पाकिस्तान और भारत एक हो सकते हैं पर आत्म केंद्रित दृष्टिकोण रखने वाले नेहरु जी ने इसे अस्वीकार कर दिया था| नेहरू काफी समझदार और अनुभवी व्यक्ति थे, पर कभी-कभी गलतियां हो जाती हैं|

देशभर में बिना चौकीदार वाले 5.5 हजार से अधिक रेलवे फाटक 2020 तक खत्म करने का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे दलाई लामा शुक्रवार को बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे| उन्होंने कहा कि अगर नेहरू और जिन्ना पर उनका बयान गलत है तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं|

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वह दलाई लामा का बहुत सम्मान करते हैं पर उनका यह कहना गलत है कि नेहरू आत्म केंद्रित दृष्टिकोण रखते थे, इसीलिए उन्होंने जिन्ना को भारत का प्रधानमंत्री बनाने की सलाह का विरोध किया था| 

Related Articles

Back to top button
Close