खबरेमहाराष्ट्रमुंबई

नोटबंदी का विरोध कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जमकर पीटा !

मुंबई, 18 जनवरी=  मुंबई व नागपुर में नोटबंदी के विरोध में आरबीआई कार्यालय का घेराव कर रहे कांग्रेसियों के साथ सरकार सख्ती के साथ पेश आई जिससे मुंबई में तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को तकनीकी तौर पर गिरफ्तार कर छोड़ दिया गया, लेकिन नागपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जमकर पीटा है। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में विधानसभा में विपक्षी नेता राधाकृष्ण विखे पाटील, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, विलासराव मुत्तेमवार, सतीश चतुर्वेदी, माणिकराव ठाकरे आदि ने धरना आंदोलन शुरू कर दिया है।

कांग्रेस पार्टी की ओर से नोटबंदी के विरोध में नागपुर में जोरदार आंदोलन और रिजर्व बैंक कार्यालय का घेराव किया गया था। बताया जा रहा है कि नागपुर में रिजर्व बैंक का घेराव करने गए कांग्रेस कार्यकर्ता अचानक रिजर्व बैंक में घुसने का प्रयास करने लगे जिससे पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा। पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने जान-बूझकर उनकी पिटाई की है। यह लोकशाही में किसी भी तरह उचित नहीं है। विपक्षी नेता राधाकृष्ण विखे पाटील ने कहा कि जब तक राज्य सरकार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पीटने वाले पुलिस अधिकारियों को निलंबित नहीं करती, तब तक उनका धरना आंदोलन जारी रहृेगा। इसके बाद इन नेताओं ने अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन शुरू कर दिया है।

मुंबई में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, नारायण राणे व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम और रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में नोटबंदी के विरोध में मुंबई सीएसटी स्टेशन पर आंदोलन किया गया, लेकिन पुलिस ने इन सब पर तकनीकी कानूनी कार्रवाई कर छोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button
Close