उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

पत्नी को जिंदा जला खुद ही पहुचा पुलिस थाने , पोल खुलते ही ………

कुशीनगर, 11 अगस्त (हि.स.)। कसया थाना क्षेत्र के गांव मैनपुर के टोला रजवाबर में एक पति ने पत्नी को घर में ही जिंदा जला दिया। घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की और खुद ही पुलिस को सूचित भी किया, पर पुलिस की प्रारम्भिक छानबीन में पोल खुल गई। पुलिस ने पति को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। घटना शनिवार सुबह की है।

घटना की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमपाल सिंह व थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। बाद में पहुंचे मृतका के पिता ने पति, सास व ससुर पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार आरोपी पति के पिता सुरेंद्र सिंह अपनी पत्नी का इलाज कराने कहीं गए थे। घर पर अर्जुन सिंह व उसकी पत्नी थे। भोर में अर्जुन ने फोन कर बताया कि 25 वर्षीय पत्नी सीमा ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका के कमरे में उसका अधजला शव मिला।

अपनी इन मांगो के लेकर तीन और छात्र नेता बैठे आमरण अनशन पर

आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को कमरे में कुंडी से लटकाने का प्रयास किया गया था। इस प्रयास में कुंडी टूट गई थी। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। ग्रामीणों के अनुसार शादी के तीन वर्ष बाद भी कोई संतान नहीं हुई थी। अर्जुन का पत्नी से अक्सर विवाद होता था। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि रामकोला थाने के गांव विजयपुर निवासी मृतका के पिता रामप्रीत सिंह की तहरीर पर पति, ससुर व सास के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close