खबरे

पद्मावती विवाद पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया सुझाव , बोले….

मुंबई, 07 नवंबर, : संजय लीला भंसाली की नई फिल्म पद्मावती के विवादों को लेकर अब शत्रुघ्न सिन्हा की राय भी सामने आई है। शाटगन शत्रु और भारतीय जनता पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का मानना है कि इस फिल्म से जुड़े विवादों का हल एक ही रास्ते से हो सकता है कि इतिहासकारों की एक समिति का गठन किया जाए और इस समिति को फिल्म दिखाई जाए।

padmavati

शत्रु का मानना है कि अगर ये समिति फिल्म देखकर कुछ बदलाव के लिए कहती है, तो उनको माना जाए और फिर फिल्म को रिलीज किया जाए। खुद को संजय लीला भंसाली का फैन बताते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि इस तरह के विवाद नहीं होने चाहिए। एक फिल्म को बनाने में पूरी टीम मेहनत करती है और जब फिल्म के रिलीज पर संकट के बादल घिर आएं, तो पूरी टीम की मेहनत संकट में फंस जाती है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने उम्मीद जताई कि केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से भी इस फिल्म के रिलीज का रास्ता सुलभ कराया जाएगा और सिनेमाघरों को सुरक्षा दी जाएगी। उनका कहना है कि विरोध के नाम पर किसी को हिंसा या तोड़फोड़ की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। (हिंस) । 

Related Articles

Back to top button
Close