खबरेपश्चिम बंगालराज्य

पर्यटक दुर्गापूजा दर्शकों के लिए ‘शारदोत्सव’ ऐप

कोलकाता, 27 सितम्बर (हि.स.)। दुर्गापूजा के दौरान विदेशी या देशी पर्यटकों के लिए पर्यटन विभाग एक और ऐप जारी करेगा। सूत्रों के अनुसार सिर्फ राज्य ही नहीं बल्कि कोई भी व्यक्ति के लिए यह ऐप कारगर सिद्ध होगा। गूगल प्ले स्टोर से इसे सीधे ‘शारदोत्सव’ लिखने से ही कोलकाता से सम्बन्धित सभी एप्प दुर्गापूजा देखा जा सकता है। 

इस एप्प के अन्तर्गत राज्य के सभी जगहों के पूजा मण्डप देखा जा सकता है। इस एप्प में राज्य के प्रसिद्ध पूजा जैसे- पूजार निर्घन्ट, बनेदी बाड़ी पूजा इतिहास के दुर्गापूजा का भी दर्शन किया जा सकता है। मेट्रो, बस स्टैण्ड एवं रेलवे, पुलिस स्टेशन, शौचालय, स्वास्थ केन्द्र, रेस्तरां, एटीएम की भी जानकारी इसमें मिल सकती है। इसके अलावा किस दुर्गापूजा मंडप का कब उद्घाटन हुआ यह भी देखा जा सकता है। इस एप्प से टुरिस्ट लॉज की भी बुकिंग की जा सकेगी। 

Related Articles

Back to top button
Close