Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

पहले लड़की को बनाया बंधक फिर पुलिस को देखते ही इस नाइजीरियन ने छत से लगा दी छलांग !

नई दिल्ली, 13 अगस्त (हि.स.)। बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक नाइजीरियन ने पुलिस के समक्ष हाईवोल्टेज ड्रामा किया और फिर छत से नीचे कूद गया। पुलिस ने उसे तुंरत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार रविवार दोपहर में पुलिस को सूचना मिली की एक नाइजीरियन ने एक युवती को कमरे में बंधक बना लिया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस को आता देख नाइजीरियन मकान की छत पर चढ़ गया। इधर पुलिसकर्मी उसे समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन भाषा की दिक्कत होने के कारण नाइजीरियन समझ नहीं पाया और अचानक से छत से नीचे छलांग लगा दी। पुलिसकर्मिकयों ने तुरंत घायल नाइजीरियन चांसलर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान पता चला है कि चांसलर अपनी पत्नी के साथ निहाल विहार स्थित चंदर विहार में रहता है। 

रविवार दोपहर मामूली बात को लेकर दंपति का झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान नाइजीरियन ने पत्नी को कमरे में बंद कर दिया। नाइजीरियन महिला की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। 

Related Articles

Back to top button
Close