Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

विधानसभा चुनाव: 14 फरवरी से प्रियंका गांधी यूपी में करेंगी प्रचार.

National.नई दिल्ली, 10 फरवरी =  विधानसभा चुनाव में अभी तक चुनावी रैलियों से दूर रही कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी 14 फरवरी से यूपी में प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी लेकिन अटकलों के उलट अब ये कहा जा रहा है कि प्रियंका अमेठी-रायबरेली से बाहर नहीं निकलेंगी।

इस बार प्रियंका गांधी पूरे यूपी में प्रचार की कमान संभालेंगी, लेकिन प्रियंका के प्रचार अभियान का जो खाका निकलकर आया वो यही बताता है कि हर चुनाव की तरह प्रियंका इस बार भी गांधी परिवार के गढ़ अमेठी और रायबरेली से आगे नहीं बढ़ेंगी। पार्टी की ओर से अब तक केवल यही तय किया गया है कि प्रियंका 14 से 15 फरवरी तक रायबरेली में प्रचार करेंगी। वह 16 से 18 फरवरी तक अमेठी में प्रचार करेंगी। उनके साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 18 को रायबरेली में रैली करेंगे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 20 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में रैली को सम्बोधित करेंगी।

ये भी पढ़े : PM ने की उप्र विधानसभा चुनाव में मतदान की अपील.

गौरतलब कि कांग्रेस सूबे में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबन्धन के तहत चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस को 105 सीटें मिली हैं। इनमें उसके लिए बेहद अहम मानी जाने वाली अमेठी और रायबरेली की ज्यादातर सीटें पार्टी को मिली है। हालांकि कुछ सीटों पर कांग्रेस और सपा दोनों के प्रत्याशी मैदान में हैं, जिस पर दोनों ही दलों के वरिष्ठ नेताओं ने चुप्पी साध रखी है। इस वजह से इसे फ्रैण्डली फाइट भी कहा जा रहा है।

अभी तक चुनावी रैलियों में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ही प्रमुख रूप से नजर आ रहे हैं। इसके अलावा पार्टी के अन्य नेता भी उनका सहयोग कर रहे हैं। दरअसल पार्टी की रणनीति के तहत राहुल ही सामने आकर विरोधी दलों पर हमला बोल रहे हैं। वहीं सपा से गठबंधन में भी उनकी और प्रियंका गांधी की ही अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़े : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि.

Related Articles

Back to top button
Close