Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

पांच राज्यों के उपचुनाव में भी लहराया भाजपा का परचम

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (हि.स.)। पांच राज्यों में मिली सफलता का जश्न अभी थमा भी नहीं कि 8 राज्यों के 10 विधान सभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भी इसे शानदार जीत हासिल हुई है।

दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, असम, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में संपन्न विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। वहीं कर्नाटक की दोनों सीटों पर कांग्रेस को सफलता मिली है। जबकि पश्चिम बंगाल की एकमात्र सीट पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) तथा झारखंड की लिटीपाड़ा सीट पर झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने जीत दर्ज की है।

9 अप्रैल को जिन राज्यों में विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था उनमें असम की धेमाजी, हिमाचल प्रदेश की भोरंज, मध्य प्रदेश की अटेर और बांधवगढ़, पश्चिम बंगाल की कांथी दक्षिण, राजस्थान की धौलपुर, कर्नाटक की ननजनगुड और गुंदलुपेट, झारखंड की लिटिपाडा विधानसभा सीट है ।

दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट पर भाजपा- अकाली उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा 14,652 वोटों चुनाव जीत गए हैं। वहीं कांग्रेस इस सीट पर दूसरे नंबर पर रही। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरजीत सिंह, की जमानत जब्त होते-होते बची|अकाली उम्मीदवार सिरसा को जहां 40602 वोट मिले वहीं कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी चंदेला को 25950 तथा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरजीत सिंह को 10243 वोट प्राप्त हुए। यह सीट आप विधायक जरनैल सिंह के पिछले महीने हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में खड़े होने के फैसले के बाद यह सीट खाली हुई थी।

अब पूरब में ‘कमल’ खिलाने के लिए जमीन तैयार करने में जुटी भाजपा

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले की बांधवगढ़ सीट पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा के शिवनारायण सिंह ने कांग्रेस की सावित्री सिंह को 25,476 वोटों से हरा दिया। इस सीट से विधायक रहे ज्ञान सिंह के लोकसभा के लिए चुने जाने के चलते खाली हुई है। इस सीट पर बीजेपी के शिवनारायण सिंह और कांग्रेस की सावित्री सिंह के बीच मुकाबला था।

Related Articles

Back to top button
Close