खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पालघर : CM देवेन्द्र फडणवीस की पुलिस से भाई को नहीं मिला न्याय , निराश भाई ने की आत्महत्या, पालघर पुलिस अधिकारियो पर उठे सवाल !

वसई (आर एन सिंह)22 जनवरी :  मुंबई से सटे पालघर जिला के वसई तहसील का चर्चित विकास झा आत्महत्या कांड मामले में पालघर के एसपी मंजू नाथ सिंगे से भाई को न्याय नहीं मिलने पर विकास झा के भाई अमित झा ने निराश होकर आखिर में चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या कर लिया . हैरान करने वाली बात यह है की न्याय नहीं मिलने पर अब झा का पूरा परिवार आत्महत्या करने की बात कह रहा है .जिसके बाद पालघर जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो पर तरह तरह के सवाल उठने लगे है .  

 महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद आम जनता में एक नया जोश भर गया था जिधर देखो उधर बीजेपी पार्टी के तारीफ के पुल बांधे जा रहे थे .लेकिन जैसे जैसे समय बीतते जा रहा है वैसे वैसे लोगो के उम्मीदों पर पानी फिरते जा रहा है .वही पालघर जिला के वसई से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है .यहा एक परिवार ने CM देवेन्द्र फडणवीस की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये है .

 बताया जा रहा है कि विरार पूर्व अंतर्गत जीवदनी रोड स्थित सुराम माउंट को.हॉउस.सो. अमरनाथ बिल्डिंग के सी/विंग-११० में विकास झा अपने परिवार रहता था| इसी क्षेत्र के मुनाफ बलूच नामक एक व्यक्ति को लेकर विरार पुलिस स्टेशन में विकास झा की ओर से शिकायत की गयी थी| पुलिस से न्याय नहीं मिलने के कारण वह निराश हो गया | जिसके बाद उसने अपने ऊपर हुए अन्याय की व्याख्या करते हुए एक वीडियो बनाकर उसे फेसबुक पर शेयर करके 9 नवंबर 2017 को वसई उपविभागीय कार्यालय, वसई के सामने आग लगाकर आत्महत्या कर लिया |

देखे वीडियो आत्महत्या करने के पहले विकास झा ने किन किन लोगो पर लगाया था गंभीर आरोप

परिजनों ने पुलिस के अत्याचार व उत्पीड़न के कारण आत्महत्या करने का आरोप लगाते हुए पालघर के एसपी मंजुनाथ सिंगे व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियो जाँच करके दोषी पुलिस अधिकारी व अन्य लोगो पर कार्यवाई की मांग की थी .जिसे देखते हुए विकास झा मामले की छानबीन के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से डहाणू के उपाधीक्षक की नियुक्ति की गयी थी| जाँच के दौरान भाई के आत्महत्या मामले में अमित झा ने पुलिस द्वारा न्याय नहीं करने का आरोप लगाते हुए पालघर एसपी से इसकी शिकायत की थी|

उक्त मामले में शनिवार को भी अमित झा अपनी मां के साथ विरार पुलिस स्टेशन में पालघर के एसपी से मुलाकात करके न्याय की मांग की |लेकिन पुलिस की तरफ से भाई को न्याय नहीं मिलने के कारण अमित झा विक्षिप्त व निराश हो गया था, जिसके कारण उसने चूहा मारने वाली दवा खा लिया| झा की स्थित गंभीर होने पर परिजन द्वारा उसे मुंबई के दादर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में  उपचार के लिए भर्ती किया गया| रविवार की रात्री में अमित झा की उपचार के दौरान मौत हो गयी|

अमित झा की मौत के बाद आहत उसकी मां ने पुलिस विभाग से कहा कि जब तक विरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पर मामला दर्ज नहीं होगा तब तक मै मेरे मृत बेटे का अंतिम संस्कार नहीं करुँगी| परिजनों के इस निर्णय से स्थित तनावपूर्ण हो गयी है| मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मंजुनाथ सिंगे ने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक युनुस शेख की पालघर पुलिस मुख्यालय में बदली करते हुए मृतक अमित झा के परिजनों से मुलाकात करके कहा की विकास झा मामले में जाँच के दौरान मुनाप बलोच पर विकास झा को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का दोषी पाया गया है| लेकिन विरार के पुलिस निरीक्षक युनुस शेख की भूमिका को क्लीन चित देते हुए उनकी भूमिका को नकार दिया . पुलिस अधीक्षक के अनुसार विकास झा पर विनय भंग, चोरी और ठगी जैसे आपराधिक मामले दर्ज है, जिससे कारण आत्महत्या करने की बात कही गयी है|  

आगे पढ़े : पालघर : बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर फेल , कांग्रेस का 26 जनवरी को संविधान बचाओ मार्च

Related Articles

Back to top button
Close