खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

RSS में गधा भी आता है तो इंसान बन जाता है -खडसे

मुंबई, 23 नवंबर :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक की शाखा में अगर गधा भी आता है तो वह मानव बनकर बाहर निकलता है। इस तरह का व्यक्तव्य पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने जलगांव में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी, पालकमंत्री गिरीष महाजन सहित बहुत से पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

मुंबई के फेरीवालों की वकालत हाईकोर्ट में करेंगे कपिल सिब्बल

मिली जानकारी के अनुसार जलगांव में स्थित संत ज्ञानेश्वर शिक्षण प्रसारक मंडल के अध्यक्ष बापूराव मांडे के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खडसे ने कहा कि राज्य सहित पूरे देश में जहां-जहां संघ की शाखाएं हैं ,वहां- वहां भाजपा का तेजी से विकास व विस्तार हुआ है। लेकिन इस समय भाजपा में जिस तरह से इनकमिंग शुरु है , उसे खडसे ने चिंतनीय बताया है। खडसे ने कहा कि जलगांव में बापू मांडे ने 1980 में संघ की शाखा खोलकर यहां कार्य शुरु किया था , इसका लाभ यहां भाजपा को मिला है। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close