खबरे

पेट्रोलपंप चालकों की 13 अक्टूबर को हड़ताल, सभी पेट्रोल पम्प रहेंगे बंद .

मुंबई, 08 अक्टूबर : देशभर के 54 हजार पेट्रोलपंप के चालकों ने युनाइटेड पेट्रोलियम फ्रंट के बैनर तले 13 अक्टूबर को एक दिवसीय हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। युनाइटेड पेट्रोलियम फ्रंट का कहना है कि वे सब पेट्रोलपंप व्यवसाय पर लादी जा रही शर्तों, तेल कंपनियों और शासन की मनमानी के खिलाफ एक दिवसीय सांकेतिक हडताल पर जाने वाले हैं।

युनाइटेड पेट्रोलियम फ्रंट का कहना है कि रोज बदलने वाले दर से ग्राहक व डीलर्स को नुकसान हो रहा है। सरकार पेट्रोल डीलर्स की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। 13 अक्टूबर को एक दिवसीय हड़ताल पर रहने के कारण ईंधन की खरीदी-बिक्री नहीं होगी। अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो आगामी 27 अक्टूबर से पेट्रोलपंप चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। युनाइटेड पेट्रोलियम फ्रंट का कहना है कि 4 नवंबर 2016 को हुए करार का कंपनियां पालन नहीं कर रही हैं। मार्केटिंग डिसीप्लीन गाइडलाइन के बाहर जाकर अन्यायपूर्ण पेनाल्टीज वसूली जा रही है। डीलर को मान्य करने के बाद भी मार्जिन नहीं दिया जा रहा है।(हि.स.)।

आगे पढ़े : करवाचौथ से कुछ घंटे पहले पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर दे दी जान..

Related Articles

Back to top button
Close