खबरेदेशनई दिल्ली

पैसों के लालच में भाई का अपहरण, फिर उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी दिल्ली में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद ही ख़ौफ़नाक मामला सामने आया है। यहां नंद नगरी में बीते मंगलवार एक 17 साल के लड़के को उसी के चचरे भाई ने किडनेप किया, उसके बाद जब लड़के ने शोर मचाना शुरू किया, तो पकड़े जाने के डर से आरोपी पंकज ने नशीली गोलियां खिलाकर अपने भाई का कत्ल कर दिया और शव मुरादनगर में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने घरवालों से एक करोड़ की फिरौती मांगी। उधर अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत आरोपियों की तलाश में जुट गई। दिल्ली-यूपी में कई जगहों पर दिन-रात ढूंढने के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक अपहरण और कत्ल की साजिश का मास्टरमाइंड मृतक का चचेरा भाई पंकज ही है। डीसीपी नॉर्थ ईस्ट अतुल कुमार ठाकुर के मुताबिक मृतक के पिता का करोल बाग में मनी एक्सचेंज का जॉब था। आरोपी पंकज की भी मृतक के पिता पैसों को लेकर काफी मदद करते थे। हाल ही में 25 साल के आरोपी पंकज की शादी हुई थी। पैसों के लालच में पंकज ने अपने बाकी तीन आरोपियों के साथ मिलकर इस अपहरण औऱ कत्ल की वारदात को अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button
Close