उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

एटा जिले में चारों सीटों पर खिला ‘कमल’

Uttar Pradesh.एटा, 11 मार्च (हि.स.)। उप्र विधानसभा 2017 के चुनाव परिणामों में शनिवार को एटा जिले की सभी सीटों पर ‘कमल’ ने दूसरे के हाथों में गयी ‘साइकिल’ में पंचर कर दिया। जबकि बसपा सभी स्थानों पर तीसरे स्थान पर रही।

जिले की अलीगंज विधानसभा की सबसे चुनौतीपूर्ण सीट पर भारतीय जनता पार्टी के सत्यपालसिंह राठौर ने अपने निकटतम प्रत्याशी तथा दो बार के सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव को 13 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। सत्यपाल को 88695 मत मिले जबकि रामेश्वर यादव को 74844 मत। बसपा प्रत्याशी तथा पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव को 46275 मत लेकर तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
वहीं एटा विधानसभा से भाजपा के विपिन वर्मा ‘डेविड’ ने अपने निकटतम प्रत्याशी तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव को 20993 मतों से पटकनी दी है। विपिन वर्मा को 82018 मत मिले जबकि जुगेन्द्र 62271 मत ही पा सके। बसपा प्रत्याशी गजेन्द्रसिंह चौहान को 41749 मत मिले जबकि एटा से सपा विधायक रहे प्रदेश विधान परिषद सभापति रमेश यादव के पुत्र आशीष यादव लोकदल प्रत्याशी के रूप में 6 हजार मतों पर सिमट गये।

दूसरी ओर जलेसर सुरक्षित सीट पर भाजपा के संजीव दिवाकर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी सपा विधायक रणजीत सुमन को 19808 मतों से पराजित कर विजयी रहे। संजीव दिवाकर को 81502 मत मिले जबकि रणजीत को 60694 मत। बसपा प्रत्याशी तथा जलेसर के पालिका अध्यक्ष मेाहनसिंह हैप्पी 35817 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

जिले का सबसे अधिक अन्तर का परिणाम मारहरा का रहा। यहां भाजपा के वीरेन्द्र वर्मा ने 92270 मत पाकर अपने निकटतम प्रत्याशी व विधायक अमित गौरव ‘टीटू’ को 33500 मतों से पराजित किया है। यहां बसपा प्रत्याशी शलभ माहेश्वरी को मात्र 31827 मत मिल सके।

पीलीभीत: चारों सीटें बीजेपी को, तीन पूर्व मंत्री हारे

मेनका के संसदीय छेत्र में जनपद की सभी चारो विधानसभा सीटों पर भगवा लहराया। सभी सीटें भाजपा की झोली में गईं। यहाँ मुख्य बात यह रही कि सपा के दो दिग्गज चेहरे सपा सरकार में मंत्री रहे हाज़ी रियाज़ तथा हेमराज वर्मा को हर का मुंह देखना पड़ा है। इसी कड़ी में बीसलपुर से बसपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे फूलबाबू को भी हार मिली है। भाजपा में नए चेहरे के रूप में राजनीति की पहली पारी खेलने वाले बड़खेड़ा के प्रत्याशी किशन लाल ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।

पीलीभीत शहर सीट पर भाजपा के संजय गंगवार को 135865 वोट मिले। उन्होंने 43048 से जीत पाई। जब कि पूर्व मंत्री हाज़ी रियाज़ अहमद सपा को 92817 मत मिले दूसरे स्थान पर रहे। बसपा के अरसद खान को 14379 व आरएलडी को 638 तथा नोटा को 1812 मत मिले।

बीसलपुर विधान सभा सीट पर 103498 मत पूर्व विधायक रामसरन वर्मा ने प्राप्त किये।उन्होंने कांग्रेस के फूलबाबू उर्फ़ अनीस खान को 40866 मतों से हराया। फूलबाबू को 62502 मत मिले। बसपा प्रत्याशी दिव्या गंगवार को 45350 मत व नोटा को 2277 वोट मिले।

Related Articles

Back to top button
Close