खबरे

फेंग शुई से लायें जीवन में खुशियां

फेंग शुई के जरिये आज अपने जीवन में खुशियां ला सकते हैं। यह एक प्रकार से चीनी वास्तुशास्त्र है। फेंग शुई में पेड़ पौधों का भी अहम स्थान रहता है। इसलिए अगर आप बगीचा बनाते हैं तो इसे फेंग शुई के अनुरुप रखें।

पौधे फेंग शुई के प्रभाव को बढ़ा देते हैं। फेंग शुई के अनुसार स्वस्थ और मजबूत पौधे आपके घर में खुशियां लाते हैं, और घर के हर कोने को उत्साह से भर देते हैं। फेंग शुई में पौधों को नौ आधारभूत सुरक्षा सावधानियों में से एक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि पेड़ जैविक तत्वों या तेज को बहुत शक्तिशाली रूप में संचारित करते हैं और नकारात्मक प्रभावों को दूर करते हैं। इसलिए घर के खाली हिस्सों में पौधे लगा देना चाहिए।
पेड़-पौधे ध्वनि और विकिरणों को भी प्रभावशाली ढंग से अवशोषित कर लेते हैं। चढ़ने वाली बेलें जिन्हें ‘क्लाइमबर्स कहा जाता है जैसे, मनी प्लांट को कोने में लगाकर उस जगह की उदासीनता को कम किया जा सकता है। घर के दक्षिण-पूर्व कोने को धन और समृद्धि का कोना माना जाता है, इसलिए यहां चौड़े पत्तियों वाले पौधे लगाना चाहिए।

मुरझा गए या सूख गए पौधों को तुरंत हटा देना चाहिए। घर के सामने वाले हिस्से में कांटेदार या नुकीले पत्तों वाले पौधे नहीं लगाना चाहिए। इन कुछ बातों पर अमल कर के आप भी फेंग शुई का फायदा उठा सकते हैं।

वहीं बगीचा बनाने के लिए जरूरी है कि सबसे पहले आप उसकी जगह तय कर लें। यदि आप घर के सामने में बगीचा बनाना चाहते हैं तो देखें कि कहां पौघे लगेंगे और किस जगह रास्ता रहेगा। बगीचे को अपनी इच्छा के अनुसार 2 या 3 भागों में बांट दीजिए। अब इन भाग में अलग-अलग तरह के फूल लगाइए जो बहुत सुंदर लगेंगे। बगीचे के बीच में आप चाहें तो गुलमोहर, नीम या आम जैसा बड़ा पेड़ भी लगा सकते हैं।यह पेड़ स्वास्थ के लिए अच्छे तो होते ही हैं, साथ ही साथ गर्मियों में ताजी हवा भी आपको मिलेगी। छोटी क्यारियां बनाने के बाद बाकी बची जमीन पर हरी घास लगा दें। आप चाहे तो क्यारियों को स्टार, सर्कल या कोई और आकार दे सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Close