Home Sliderखबरेजम्मूराज्य

श्रीनगर : बटालिक सेक्‍टर में बर्फ में दबी सैन्य चौकी, दो जवानों की मौत

श्रीनगर, 07 अप्रैल = कश्मीर में भारी हिमपात से कई स्थानों पर हिमस्खलन की घटनाएं हुई हैं। इसमें बटालिक सेक्टर में भारतीय सेना की एक पोस्ट हिमस्खलन की चपेट में आकर दफ़्न हो गई। इस घटना में पांच सैनिक बर्फ में दब गए, जिनमें से दो सैनिकों की मौत हो गई। दो सैनिक सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं, जबकि एक जवान की तलाश अभी जारी है।

भारतीय सेना के उधमपुर मुख्यालय के नॉर्दर्न कमांड ने बताया कि अभूतपूर्व हिमपात के कारण हिमस्खलन की कई घटनाएं हुईं, जिसमें बटालिक सेक्टर में स्थित एक सैन्य चौकी मलबे के नीचे दब गई। उधर, अप्रैल महीने में हो रही बर्फबारी से राज्य में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। कई इलाकों में हाईअलर्ट घोषित किया गया है। अधिकतर नदी-नाले और दरियाओं में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। सीमा से व्यापार भी फिलहाल बंद कर दिया गया है।

हिमाचल में लगातार जारी बारिश और बर्फबारी .

जानकार बताते हैं कि 10 साल बाद कश्मीर में इस मौसम में भारी बर्फबारी हो रही है। श्रीनगर सहित पूरी घाटी में भारी बर्फबारी के कारण स्कूल, कॉलेज सहित जम्मू-नेशनल राजमार्ग को रविवार तक बंद कर दिया गया। रविवार तक मौसम में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

बता दें कि जनवरी में भी जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक एक सैन्य चौकी और एक गश्ती दल के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने से 15 सैनिकों की मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button
Close