
कोलकाता, 22 अप्रैल (हि.स.)। गुजरात के खिलाफ बड़ा स्कोर करने के बावजूद चार विकेट से मिली हार से निराश कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने कहा कि गुजरात लायन्स के बल्लेबाजों को जीत का श्रेय जाता है।
बता दें कि कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर पांच विकेट पर 187 रन बनाए थे जिसके जवाब में लायन्स ने छह विकेट पर 188 रन बनाकर जीत दर्ज की।
जीत का श्रेय सुरेश रैना ने पूरी टीम को दिया
गंभीर ने कहा कि हमने अच्छी बल्लेबाजी की थी लेकिन उनकी टीम काफी खतरनाक है। मुझे लगा था कि हमारा स्कोर काफी अच्छा है विशेषकर जिस तरह से हमारा गेंदबाजी आक्रमण है लेकिन फिंच और मैकुलम ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे मध्यक्रम के बल्लेबाजों से पूरी तरह से दबाव हट गया। इसके बावजूद हमारे के लिए इस मैच में कई सकारात्मक पहलू रहे। ’’










