उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

बाप- बेटे कि हत्या के बाद गांव का माहौल बिगड़ा .

Uttar Pradesh. बिजनौर, 11 फरवरी= विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बेटे की मौत व पिता के घायल होने पर गांव का माहौल तनावपूर्ण है। स्थानीय लोग शव को सड़क पर रखकर जाम लगाकर हंगामा किया। मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिस अलाधिकारियों ने कार्यवाही का भरोसा दिलाते हुए आक्रोशितों को शांत कराया है।

बताया जा रहा है कि नया गांव के रहने वाले संजय सिंह खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करता है। परिजनों के अनुसार देर रात्रि किसान का बेटा विशाल खेत पर ट्यूबवेल बंद करने गए था। जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया और गोली मार दी, जबकि संजय सिंह पर चाकुओं से कई वार कर गंभीर घायल कर दिया। पता चलते ही परिजन स्थानीय लोगां के साथ मौके पर पहुंच गए और खून से लथपथ विशाल का शव देख जबरदस्त आक्रोश फैल गया। घरवालों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को नजीबाबाद मार्ग पर रखकर जाम लगा जमकर हंगामा किया। भीड़ ने दूसरे संप्रदाय के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

मौके पर एसपी अजय कुमार साहनी कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। अन्य जनपदों से भी पुलिस बुला ली गई है। एसपी अजय साहनी ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता। लोग आक्रोशित हैं। सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी। देर रात तक भीड़ जाम लगाए हुए है। जिलाधिकारी जगतराज भी मौके पर पहुंचे। सांप्रदायिक तनाव से पूरे जनपद में दहशत फैली है। डीएम ने ऐतिहातन तौर पर गांव में भारी फोर्स लगवाई है।

Related Articles

Back to top button
Close