उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

नेपाल से लगातार छोड़ा जा रहा पानी, यूपी की नदियां उफान पर

लखनऊ, 18 अगस्त : विगत दिनों नेपाल व इससे सटे सीमावर्ती इलाकों में भारी बारिश के कारण वहां से आने वाले पानी से नदियों का पानी उफान पर है। प्रदेश के 22 जिले बाढ़ की मार झेल रहे हैं। घाघरा, सरयू, रोहिणी व राप्ती नदियों में कई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। इससे नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से पार है। वहीं नदी के किनारे व निचले इलाके पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। वर्तमान समय में सात नदियां 13 जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

गंडक नदी में अधिक पानी आ जाने के कारण नेपाल से अधिक मात्र में पानी छोड़ा गया है। इस कारण इससे भी 4.90 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। घाघरा में भी नेपाल से काफी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। जिससे नदी कई इलाकों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं रोहिणी नदी के बांध से भी 2.90 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसी प्रकार सरयू के बांध से 1.71 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गोंडा के चरसड़ी बांद से 2.69 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में स्वाइन फ्लू से एक की मौत, चार और मरीज पॉजिटिव

सिंचाई विभाग के आकड़ों के मुताबिक, बलिया में घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को यह खतरे के निशान से 0.54 मीटर ऊपर बह रही थी। गोरखपुर व सिद्धार्थनगर में राप्ती नदी का जलस्तर काफी ऊपर बढ़ा है। इस कारण वहां का निचला इलाका जलमग्न हो गया है। वहीं लखीमपुर में शारदा नदी का जलस्तर घटना शुरू हो गया है लेकिन अब भी खतरे के निशान से ऊपर है।
सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता ने बताया कि प्रदेश में काफी दिनों से कोई खास बारिश नहीं हुई है। लेकिन नेपाल में अच्छी बारिश हुई है। इसी कारण इन नदियों का जलस्तर अब भी खतर के निशान से ऊपर है। 

Related Articles

Back to top button
Close