खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

बाराहवीं बोर्ड : मराठी भाषा पेपर लीक प्रकरण में चार गिरफ्तार

Maharashtra. मुंबई, 06 मार्च = नवी मुंबई में वाट्सएप पर बाराहवीं की मराठी भाषा का पेपर लीक होने के प्रकरण में वाशी पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया गया था और दो लोगों को मुंबई के मालाड से गिरफ्तार किया गया है।

बाराहवीं का मराठी विषय का पेपर लीक हो गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले मोहम्मद शेख, जो कि बाराहवीं का छात्र है, को और कोचिंग क्लास शिक्षक सुरेश विमलचंद झा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद रविवार को मालाड से अजहरुदीन शेख और राहुल भास्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि बोर्ड ने पहले ही कह दिया है कि लीक हुए मराठी पेपर की परीक्षा फिर से नहीं ली जाएगी। इसके पहले दो वर्ष लगातार सोशल मीडिया पर पेपर लीक हुए थे।

ये भी पढ़े : मिनाक्षी शिंदे बनी ठाणे की निर्विरोध महापौर.

पर किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस ने इस वर्ष सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने के मामले को गंभीरता से लिया है और मामले में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button
Close