Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मिनाक्षी शिंदे बनी ठाणे की निर्विरोध महापौर.

Maharashtra. मुंबई, 06 मार्च =  शिवसेना प्रत्याशी मिनाक्षी शिंदे को ठाणे मनपा का निर्विरोध महापौर चुन लिया गया है। ठाणे महापौर व उप महापौर पद से भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को नाम वापस लेने का आदेश दे दिया था। भाजपा प्रत्याशियों के नाम वापस ले लेने के कारण ठाणे महापौर पद पर शिवसेना का महापौर बनने का रास्ता साफ हो गया था।

गौरतलब है कि शिवसेना की ओर से महापौर पद के लिए मिनाक्षी शिंदे तो उप महापौर के लिए रमाकांत मढवी ने नामांकन भरा था तो भाजपा की ओर से महापौर पद के लिए आशा सिंह तो उप महापौर पद के लिए मुकेश मोकाशी ने नामांकन किया था पर अंतिम समय में भाजपा उम्मीदवारों ने वरिष्ठ नेताओं के आदेश पर अपना नाम वापस ले लिया। महापौर पद के लिए राकांपा के विक्रांत चव्हाण ने नामांकन किया था, उन्हें कांग्रेस का समर्थन मिला हुआ था।

ये भी पढ़े : अंतिम समय में ठाणे मनपा के महापौर पद से भाजपा ने नाम लिया वापस.

ठाणे की 131 सीटों में से 67 पर शिवसेना का कब्जा है। ऐसे में यहां पर शिवसेना को पूर्ण बहुमत वैसे भी मिला हुआ था। यहां पर राकांपा के 34 नगरसेवक निर्वाचित हुए थे तो भाजपा के 23 नगरसेवक ही निर्वाचित हो पाए थे। ठाणे मनपा में शिवसेना का महापौर निश्चित रूप से बनेगा। इसलिए ठाणे के पाचपाखाडी परिसर में पहले से ही भगवा झंडा लगा दिया गया था।

Related Articles

Back to top button
Close