खबरे

‘बिग बॉस’ तमिल में, कमल हसन करेंगे होस्ट

चेन्नई, 04 मई (हि.स.)। प्रसिद्ध रियलटी शो ‘बिग बॉस’ अब तमिल में शुरू होने जा रहा है। इस तमिल वर्जन के सूत्रधार अभिनेता कमल हसन होंगे। यह एक ऐसा शो है जिसमें भाग लेने वाले प्रतियोगी 100 दिन तक एक ‘घर’ में बंद रहेंगे। इसके लिए एक विशाल सेट तैयार किया जा रहा है।

बतादें कि शो का पैटर्न वैसा ही होगा जैसे कि हिन्दी में था। विजया टीवी पर यह कार्यक्रम प्रसारित होगा। घर में 15 जानी-मानी हस्तियां रहेंगी और अपने हुनर से प्रतियोगिता को जीतने का प्रयास करेंगी। यह कार्यक्रम कब शुरू होगा, इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button
Close