Home Sliderखबरेदेशनई दिल्लीविदेश

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को आज ही भारत लाने की कोशिश, भारतीय दूतावास कर रहे है कोशिश

नई दिल्ली (25 फरवरी): श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को आज ही भारत लाने पर कार्य किया जा रहा है। श्रीदेवी विजिट वीजा पर दुबई गई हुई थीं। इस हालात में पेपर वर्क करने में 3 दिन लगते हैं, लेकिन भारतीय दूतावास कोशिश कर रहा है कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज शाम तक भारत पहुंच जाए।

बॉलिवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में उनका हृदय-गति रुक जाने (कार्डिएक अरेस्ट) की वजह से अचानक निधन हो गया। श्रीदेवी बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए परिवार समेत दुबई में थीं।

दुबई में भारत के राजदूत नवदीप सूरी ने जानकारी दी है कि भारत उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द लाने की कोशिश कर रहा है। यूएई में भारत के राजदूत नवदीप सूरी ने बताया दुबई में हमारा दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हर संभव मदद देने की कोशिश कर रहा है।

अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर मुख्यमंत्री ने देवेंद्र फडणवीस दी श्रद्धांजलि

Related Articles

Back to top button
Close