बिहारराज्य

बिहार : महिला और उसके प्रेमी को लोगो ने ताड़ के पेड़ से बांधकर पीटा.

पटना, सनाउल हक़ चंचल-29जून : मुजफ्फरपुर। कथैया थाना क्षेत्र केएक गांव में बुधवार की रात एक महिला को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लोगों ने ताड़ के पेड़ से बाधकर पिटाई की। वहां मौजूद सैकड़ों लोग तमाशबीन बने रहे। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो क्लिप बना सोशल साइट पर वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची कथैया थाना पुलिस ने दोनों को लोगों की गिरफ्त से बाहर निकाल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। जख्मी महिला के बयान पर मो. जावेद, मो. दुलारे, अशरफ, मो. मिस्टर, मो. हुसैन व असरार सहित नौ को नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधर, महिला के पति ने भी प्रेमी युवक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग : सीतामढ़ी के बेला परिहार थाने के परसा निवासी मो. अरशद अली का कथैया थाना क्षेत्र की उक्त महिला से दो वर्ष पहले मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों चोरी-छुपे मिलने लगे। अरशद का महिला के घर भी आना-जाना शुरू हुआ। महिला दो बच्चों की मा है और उसका पति दिव्यांग है।

ग्रामीणों के अनुसार, युवक ईद के अगले दिन महिला के घर पहुंचा। वह महिला का रिश्तेदार बनकर उसके घर में रह रहा था। बुधवार की रात भी वह महिला के घर में था, जबकि महिला का पति रिश्तेदारी में गया था। ग्रामीणों को शक हुआ। जब वे महिला के घर पहुंचे तो दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। रात में ही दोनों को रस्सी से बाधकर रखा व पिटाई की गई। गुरुवार की सुबह दोनों को गांव के एक खेत में ताड़ के पेड़ से बांध दिया, फिर बेरहमी से पिटाई की गई।

आगे पढ़े : शादीशुदा GF से बंद कमरे में रंगरलिया मना रहे BFको लोगों ने पकड़ा, डीजे की धुन पर नचा कर की उसकी पिटाई .

Related Articles

Back to top button
Close