उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

रंजीश में पूर्व मंडल अध्यक्ष को सपा नेता ने उतारा मौत के घाट

Uttar Pradesh.संभल, 08 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शनिवार को देखने को मिला, जहां पुरानी रंजीश के तहत सपा नेता ने बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष को गोली मार दी। गंभीर घायल होने पर पुलिस ने उन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गुन्नौर थानाक्षेत्र स्थित दफ्थरा गांव में रहने वाले भुवनेश यादव भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष है। उनका गांव के ही सपा नेताओं से पुरानी रंजीश चल रही है। इसी रंजीश के तहत बीतीरात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरु कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर सपा नेता ने कमर से तंमचा निकाल कर उन्हें गोली मार दी।

जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही, 500 घर पानी के लिए परेशान

गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और हमलावर मौके से भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर घर से निकले स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल ने सपा नेताओं पर गोली मारने का आरोप लगाया है, तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button
Close