Home Sliderखबरेबिहारराज्य

बिहार : 5 दिसंबर को CM नितीश दहेज जैसी कुरीति के खिलाफ लोगो को करेंगे जागरूक

पटना, सनाउल हक़ चंचल-

बिहार के सीएम नीतीश कुमार आगामी 5 दिसंबर को मोतिहारी जाऐंगे। इस दौरान वह विवाह में दहेज लेने जैसी कुरीति के खिलाफ जन जागरूकता बढ़ाने, मुख्यमंत्री के सात निश्चय के तहत हर घर नल जल, शौच मुक्त बिहार को प्रमोट कर सकते हैं। हालांकि जिला प्रशासन या मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन संभावना को देखते हुए तैयारियां की जा रही है। लेकिन अभी तक यह किसी को पता नहीं है कि मुख्यमंत्री के मोतिहारी प्रवास का प्रयोजन क्या है।

विश्वस्त सूत्र की मानें तो मुख्यमंत्री ने शराब बंदी के बाद अब विवाह में दहेज की कुरीति के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी को लेकर आगामी 21 जनवरी को पूरे राज्य में मानव श्रृखला का आयोजन भी किया जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के यात्रा का फोकस इसी पर रहेगा।इसके अलावे सात निश्चय में मुखिया की भूमिका को समाप्त कर वार्ड सदस्य की भूमिका तय की गई थी। जिसके खिलाफ मुखिया संघ हाई कोर्ट चला गया था। लेकिन कोर्ट ने सरकार के पक्ष को सही ठहराते हुए इस पर स्टे से मना कर दिया था। मुख्यमंत्री इसे भी गति देने का निर्देश दे सकते हैं। साथ ही शौच मुक्त बिहार के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं।

गांधी सेतु पर ओवरटेक किया या फुटपाथ पर बाइक चलाई तो देना होगा 600 रूपया जुर्माना, नई व्यवस्था लागू

यहां बता दे कि पूर्वी चंपारण के डीएम रमण कुमार स्वयं घूम-घूम कर पूरे जिला में लोगों से बाहर शौच न करने की अपील कर रहे हैं। इसके अलावे बाहर शौच करने से होने वाली हानि से भी आम लोगों को रूबरू करा रहे हैं।

इसके पूर्व केंद्र सरकार के जल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव परमेश्वरण अय्यर ने तुरकौलिया समेत जिला में खुले में शौच को रोकने तथा शौचालय निर्माण को देखा। सचिव ने जिला में किए गए कार्य पर संतोष जताते हुए बेहतर कार्य के लिए डीएम रमण कुमार को धन्यवाद दिया। गत दिनों सीएम नीतीश कुमार इसके पूर्व दहेज मुक्त बिहार के लिए पश्चिम चंपारण का एक दिवसीय दौरा कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
Close