Home Sliderखबरेराज्य

बेंगलुरु : सिलेंडर ब्लास्ट होने से गिरी ईमारत , 6 लोगों की मौत

बेंगलुरु, 16 अक्टूबर : बेंगलुरु में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। शहर के एजिपुरा इलाके में स्थित एक घर में रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्‍लास्‍ट इतना जबरदस्‍त था कि इसकी चपेट में तीन और मकान आ गए। कुल 4 मकान इस ब्‍लास्‍ट की वजह से गिर गए। इस हादसे में अब तक 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। आशंका जताई जा रही है कि मकानों के मलबे में कुछ लोग दबे हो सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक मृतकों में 5 लोग बिल्डिंग में ही रहते थे जबकि एक अन्य मृतक पड़ोसी बताया जा रहा है। कर्नाटक के गृहमंत्री ने बताया कि इमारत के पहले और ग्राउंड फ्लोर पर जो सिलेंडर थे वह खाली थे। इसलिए इस बात की कम उम्मीद है कि इमारत सिलेंडर ब्लास्ट के चलते गिरी है।

कर्नाटक सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

कर्नाटक सरकार ने मृतकों को 5 लाख रुयपे और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही इस दुर्घटना में एक बच्ची के परिजनों की मृत्यू हो गई है। सरकार उस बच्ची को अडॉप्ट करेगी और उसके सारे खर्च उठाएगी। 

हादसे में मरने वालों की पहचान सरवना (44), अश्वनि (22) मासूम संजना के अलावा तीन अन्य लोग शामिल हैं। उन तीनो की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गृह मंत्री आर रामलिंगारेड्डी ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों द्वारा किए गए राहत कार्यों का जायजा लिया। वहीं फायर ब्रिगेड के कर्मचारी बचाव कार्य में लगे हुए हैं।  (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close