Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र गौतम पुलिस हिरासत में

नई दिल्ली, 22 फरवरी (हि.स.)। दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र गौतम को पुलिस ने गुरुवार सुबह हिरासत में ले लिया है। 

दरअसल, मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम केंदीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के अकबर रोड स्थित आवास के बाहर मुख्य सचिव अंशु प्रकाश बदसलूकी मामले में कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने गए थे। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर तुगलक रोड थाना में रोका हुआ है।

प्रदर्शनकारी आप कार्यकर्ता विनय ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि पलिस ने विरोध प्रदर्शन शुरू करने से पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया। चार बसों में भरकर आप कार्यकर्ताओ को तुगलक रोड थाने ले जाकर रखा गया है।

वहीं मामले में आम आदमी पार्टी (आप) का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने आप विधायकों के खिलाफ एकतरफा कार्यवाही के विरुद्ध गृहमंत्री राजनाथ सिंह का घर घेराव करने जा रहे आप कार्यकर्ताओं को और मंत्री को पुलिस हिरासत में लिया गया है। देश में लोकतांत्रिक विरोध करने का अधिकार भी जनता से छिना जा रहा है। मीडिया से बात तक करने नहीं दी जा रही।

आप कार्यकर्ताओं का तुगलक रोड थाने के बाहर प्रदर्शन जारी है। कार्यकर्ता ‘लोकतंत्र संविधान की हत्या बंद करो, तानाशाही बंद करो’ के नारे लगा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close