खबरेविदेश

ब्रिटिश संसद के बाहर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

लंदन, 17 जून = ब्रिटिश संसद के गेट के करीब चाकू ले जाने के कारण स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इस महीने की शुरुआत में आतंकी हमले के बाद राजधानी लंदन में कड़ी सुरक्षा के बीच ये घटना सामने आई है। हालांकि इस, घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने इस 30 साल के युवक को चाकू रखने के चलते गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा कि आतंकवाद रोधी कमान द्वारा घटना के पीछे की वजह की जांच करने तक वह इसे आतंकी घटना नहीं घोषित कर सकती है। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने ट्विटर पर बयान जारी कर कहा है कि चाकू रखने को लेकर व्यक्ति को पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि ग्रे रंग का कपड़ा पहने व्यक्ति संसद के सेंट स्टीफंस प्रवेश द्वार की ओर दौड़ा। ये विजिटरों के लिए मुख्य प्रवेश द्वार है। ऐसे में पुलिस ने उसे वहीं दबोच लिया।

Related Articles

Back to top button
Close