उत्तर प्रदेशखबरे

बसपा से कांग्रेसी बने पूर्व मंत्री नन्द गोपाल नंदी, अब बने भाजपाई !

लखनऊ, 20 जनवरी=  भारतीय जनता पार्टी में दूसरे पार्टी से आने वाले नेताओं का सिलसिला जारी है। बसपा से कांग्रेसी बने पूर्व मंत्री नन्द गोपाल नंदी और इलाहाबाद महापौर अभिलाषा गुप्ता ‘नंदी’ अब भाजपाई हो गए। ये दोनों नेता प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

सूत्रों की मानें तो नन्द गोपाल नन्दी को भाजपा इलाहाबाद दक्षिणी से पार्टी के सिम्बल पर चुनाव लड़ायेगी। फिलहाल नन्दी कांग्रेस पार्टी से भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी की रीति नीति एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा जन कल्याण में किये जा रहे कार्यो से प्रभावित होकर पूर्व मंत्री उप्र. शासन नंद गोपाल ‘नंदी’ एवं श्रीमती अभिलाषा गुप्ता ‘नंदी’ महापौर इलाहाबाद नगर निगम ने भाजपा ज्वाइन की है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला एवं प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close