खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

भाजपा अलग विदर्भ के लिए सकारात्मक: सुधीर मुनगंटीवार

मुंबई, 17 फरवरी (हि.स.)। नागपुर में वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने जिला वार्षिक योजना के संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा अलग विदर्भ के लिए सकारात्मक है, पर उसके लिए बहुमत चाहिए। विधानसभा में बहुमत में आने के बाद अलग विदर्भ की मान्यता दी जाएगी।

गौरतलब है कि नागपुर विभागीय आयुक्तालय के सभागृह में जिला वार्षिक योजना की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता स्वयं वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने की। बैठक के बाद वित्तमंत्री ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा अलग विदर्भ के लिए सकारात्मक है, पर इसके लिए विधानसभा में बहुमत चाहिए। बहुमत मिलने पर अलग विदर्भ का निर्णय लिया जाएगा। इस मामले में तेलांगना राज्य निर्माण के संदर्भ में जानकारी देते हुए मुनगंटीवार ने कहा कि अलग राज्य के लिए विधानसभा में प्रस्ताव लाना पड़ता है, उसके बाद ही अलग राज्य का निर्माण किया जा सकता है। भाजपा छोटे राज्यों की पक्षधर है और लोकसभा चुनाव भी स्वतंत्र विदर्भ के मुद्दे पर ही लड़ा गया था। 

उल्लेखनीय है कि भुवनेश्वर में हुए भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तात्कालीन प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी से अलग विदर्भ के लिए एक शिष्टमंडल मिला था।

Related Articles

Back to top button
Close