खबरेराज्य

भाजपा का विजय उत्सव आज

Odisha.भुवनेश्वर, 25 फरवरी (हि.स.)। विभिन्न राज्यों में हो रहे चुनावों में भाजपा को सफलता मिलने के कारण राज्य के समस्त जिला मुख्यालयों पर स्थित भाजपा कार्यालयो में पार्टी विजय उत्सव मनाएगी। शाम को चार बजे से छह बजे तक यह कार्यक्रम आयोजित होगा।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि विगत दिनों में पूरे देश में हुए भिन्न भिन्न चुनावों में प्राप्त जनादेश से स्पष्ट हुआ है कि भाजपा का जनाधार में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ग्रामीण विकास योजना, गरीब, किसान व पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए योजनाओं ने लोगों का दिल जीता है। इस कारण देश को कांग्रेसमुक्त व भाजपा युक्त करने के लिए देशवासी आगे बढ़ रहे हैं।
भाजपा को राज्य के पंचायत चुनावों के साथ साथ महाराष्ट्र के शहरी निकाय चुनाव में सफलता हासिल हुई है।

इन दोनों राज्यों में लोगों का भाजपा के प्रति रुझान से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। यही कारण है कि पार्टी विजय उत्सव मनाने जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Close