उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

भाजपा ही कर सकती है जनता का विकास : डॉ. महेन्द्रनाथ

लखनऊ, 01 दिसम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत केन्द्र व प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है। जनता विकास चाहती है और यह कार्य केवल भाजपा कर सकती है। भाजपा अपने वादों को पूरा कर अपना कर्तव्य निभायेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व अमित शाह के नेतृत्व में भारत शिखर पर पहुंचेगा। संगठन और सरकार को जनता ने अपना विश्वासत दिया है और इस पर खरा उतरना ही धर्म है। निकाय चुनावों में मिली जीत जनता की तरफ से तोहफा है। कहा कि सकारात्मक शक्तियों के लिये चुनाव लड़ा गया। कल्याणकारी योजनाएं जनता को भायी हैं, जीत इसी ओर ईशारा कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा बड़े दृष्टिकोण के साथ मैदान में थी। समर्पित कार्यकताओं के परिश्रम का परिणाम निकाय चुनाव में जीत के रुप में मिली है। भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर संगठन के नीति को समझाया और भाजपा के पक्ष में वोट मांगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत प्रदेश के तमाम कार्यकताओं के प्रति आभार प्रकट किया। 

Related Articles

Back to top button
Close