Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

भारतीय इंजीनियरों की रिहाई के लिए सुषमा ने रब्बानी से की बातचीत

नई दिल्ली (ईएमएस)। अफगानिस्तान के बगलान प्रांत से अपहृत सात भारतीय इंजीनियों की रिहाई के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अफगानिस्तान के विदेशमंत्री सलाहुद्दीन रब्बानी से बात की। सूत्रों के मुताबिक अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने उन्हें रिहाई में हर संभव सहायता देने का आश्वासन किया है। बगलान के गवर्नर अब्दुलहई नेमाती ने बताया तालिबान ने कर्मचारियों का अपहरण किया है और उन्हें पुल ए खोमरे शहर के दांड शाहबुद्दीन इलामें रखा गया हैं। नेमाती ने बताया कि अफगान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के मार्फत तालिबान से बात की। तालिबान ने कहा कि इसने सरकारी कर्मचारी समझ कर भारतीयों का अपहरण कर लिया। नेमाती ने कहा वे लोग अगवा लोगों को कबाइली सरदारों और मध्यस्थता के जरिए रिहा कराने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में आरपीजी समूह की एक कंपनी में काम करने वाले सात भारतीय इंजीनियरों को रविवार को कथित तौर पर तालिबान के बंदूकधारियों ने अगवा कर लिया।

मीडिया रिपोर्टों में स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि प्रांतीय राजधानी पुल ए खोमरे के बाग ए शामल गांव में तालिबान आतंकवादियों ने भारतीय कंपनी केईसी के छह भारतीय कर्मचारियों और एक अफगान कर्मचारी का अपहरण कर लिया। भारतीयों के अपहरण की खबर पर सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने नई दिल्ली में कहा हम अफगानिस्तान के बगलान प्रांत से भारतीयों का अपहरण होने की घटना से अवगत हैं। हम अफगान अधिकारियों से संपर्क में हैं और अधिक ब्योरे का पता लगाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में बिजली आपूर्ति करने वाली तीन सबसे बड़ी कंपनियों में केईसी भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button
Close