खबरेविदेश

भारत के तटीय शहर में बनेगा आईओआरए का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

International.नई दिल्ली, 09 मार्च = इंडियन ओसियन रिम एसोसियेशन (आईओआरए) की इंडोनेशिया के जकार्ता में हुई समिट में ये फैसला किया गया कि सामुद्रिक कार्यों के लिए एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाए और इसके लिए किसी भारतीय तटीय शहर को चुना जाएगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने बताया कि जकार्ता में हुई आईओआरए समिट में भारत का प्रतिनिधित्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने किया। भारतीय मंत्रिमंडल के प्रतिनिधि में विदेश राज्यमंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह शामिल हुए, वहीं भारतीय अधिकारियों के दल का नेतृत्व आर्थिक मामलों के सचिव अमर सिन्हा ने किया। इस समिट में आईओआरए के सभी 21 सदस्य देशों और 7 वार्ता राष्ट्रों के बीच कई बातों को लेकर चर्चा हुई।

ये भी पढ़े : पाकिस्तान : कुल्हाड़ी से काट कर हिन्दू महिला की हत्या

इसमें इंडियन ओसियन को लेकर सभी प्रकार के सामुद्रिक मुद्दों के अध्ययन के लिए एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने पर सहमति बनी। ये सेंटर भारत के किसी तटीय शहर में बनाया जाएगा। इतना ही नहीं भारत हाइड्रोग्राफी और मेरीटाइम डॉमेन डेवेल्पमेंट में भी सभी देशों की मदद करेगा। इसके अलावा सभी सदस्य देश इस बात पर सहमत हुए कि अगले पांच वर्षों में आतंक को रोकने के लिए कार्ययोजना पर काम किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Close