Home Sliderदेशनई दिल्ली

भारत के रूस और चीन के साथ संबंध और प्रगाढ़ होंगे : राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (हि.स.)। रूस भारत चीन (आरआईसी) की 15वीं बैठक में भाग लेने दिल्ली आए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सोमवार को राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की दोनों देशों के साथ भारत के सहयोगात्मक संबंध बढ़ाने के प्रयासों को आशातीत सफलता मिलेगी और तीनों देश मिलकर विकासात्मक साझेदारी को अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

रूसी विदेश मंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि भारत-रूस द्विपक्षीय संबंध मजबूत हैं। इस साल हमने हमारे उच्च स्तरीय कार्यक्रमों में तीव्रता देखी है। भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार में वर्ष की पहली छमाही में 22 प्रतिशत की वृद्धि पर प्रसन्नता जताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उत्तर दक्षिण ट्रांसपोर्ट कॉरीडोर का शीघ्र संचालन हमारे द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-रूस के थिंक टैंक फोरम द्वारा 4-5 दिसम्बर को दिल्ली में आयोजित दूसरा सत्र दोनों देशों के लिए बेहद उपयोगी होगा। हमें अपने सोच-विचारों और शैक्षिक समुदायों को करीब लाने के हमारे प्रयासों को जारी रखना चाहिए।

वांग यी का भारत में स्वागत करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं कांग्रेस के सफल समापन पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीनी नेतृत्व के साथ काम करने के लिए आगे बढ़ रहा है ताकि हमारी विकासात्मक साझेदारी को अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचा सके।

राष्ट्रपति ने कहा कि हम अपनी विदेश नीति में भारत-चीन संबंधों को महत्वपूर्ण मानते हैं। हमारे उच्च स्तरीय आदान-प्रदान और बातचीत ने गति को बनाए रखा है। हमारी आर्थिक भागीदारी बढ़ रही है। हम कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सहयोग भी देख रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया के दो बड़े देशों के रूप में, द्विपक्षीय और साथ ही क्षेत्रीय सहयोग के विस्तार हमारे पारस्परिक हित में है। उन्हें पूरा भरोसा था कि भारत और चीन के बीच बहुसंख्यक संबंध प्रगति करना जारी रखेंगे और इससे भी बड़ा सम्मान प्राप्त होगा।

उल्लेखनीय है कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और चीन के विदेश मंत्री वांग यी 15 वीं आरआईसी (रूस-भारत-चीन) त्रिपक्षीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा पर आए हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा आयोजित इस बैठक में आम हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों की समीक्षा की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button
Close